काश! तुम फिर से आ जाती मैं फिर से देख पाती तुम्हें. हूं मैं सोई नहीं हूं कब से मां थपकी देकर सुला दो मुझे . रिश्ते सभी बन जाते हैं यहां पर मां तेरा रिश्ता नहीं बनता, अकेली बहुत हो गई हूं आ कर मां हृदय से लगा ले मुझे.
मुझे माफ कर दे और निजात दे दे मुझे, मैं तुझको भूल जाऊं ऐसी सजा दे दे मुझे. एतवार जो किया है मैंने तुझ पर सदा ही , अब ऐतबार ना हो किसी का ऐसी रजा दे दे मुझे.
हम ही बुरे हैं कि भरोसा करते हैं सभी का. हम ही बुरे हैं कि, सम्मान करते हैं सभी का. यह मतलबी दुनिया है जानने में चूक हो गई, अब नहीं भरोसा कर पाएंगे हम किसी का.