फलसफा प्यार का तुम क्या जानोगे क्योंकि, प्यार तुमने किया नहीं, प्यार तुमसे हुआ नहीं. प्यार प्यार प्यार सिर्फ एक एहसास है जिसमें जीते हैं हम, एहसास तुम क्या जानो ,तुमने कभी किया नहीं.
काश कि तुम आ जाते और मुझे जीवित आ जाते. मैं भी देख लेती तुम्हें यहां से जाते -जाते . अब भी जिंदा हूं मैं सभी यह कहते हैं मुझे, काश तुम आ जाते सचमुच में हम जी जाते.
हमें तुमसे प्यार है इतना कि ,हम उसे माप नहीं सकते. हमें तुमसे प्यार है इतना कि ,हम समझा नहीं सकते. हम तुम्हारे प्यार में इतने बदल गए हैं कि, क्या बताएं? डूब कर तुम्हारे प्यार में, हम तुम और तुम हम समझ बैठे.
सांसे चल रही है मेरी, दिल मेरा धड़क रहा है. सभी को पता चल रहा है, मैं जिंदा हूं अब भी. कसर तो उसने थोड़ी सी भी ना छोड़ी थी के, मैं जिंदा बच भी पाती, कोशिश यही थी.