इंतजार करो.

 तुम देर से आए तो तुमने कहा इंतजार करना था तुम्हें,            हम देर से आए तो तुम नाराज होकर हम से चल दिए.         तुम जो रूठ है हमसे तो हमने मनाया तुम्हें हर पल.              हम जो रूठ गए तुमसे तुम ठुकरा कर हमें चल दिए.        

 अपने प्यार को तुमने हमसे सच्चा प्यार कहा हमेशा,             हमारे प्यार को जो हमारी जान था मजाक बना दिया तुमने.  मैं ना जी सकूंगा तुम बिन तुम यही कहा करते थे मुझसे, तो जिए जा रहे हो ठुकरा कर मुझे ,मैं कैसे जियूं तुम बिन   ?   

 सब कोरी बातें थी तुम्हारी और झूठी कसमें खाई थी तुमने,   हमारी  जिंदगी को सूना करके   कितना खुश रहते हो तुम.    तुम्हारी हर बात को सीने से लगा कर बैठी हूं  अब भी ,         तुम तो मेरी हर बात को यूं ही हंसी उड़ा कर चल दिए.       

देखना एक दिन वह आएगा जब तुम्हें मेरी याद आएगी   .     अभी तो तुम खुश बहुत हो  उसके साथ हंस रहे हो.            जब भी सावन आएगा और  बारिश होगी झूम झूम के,          याद में तड़प जाओगे तुम फिर मुझे कभी न पाओगे.

Comments

Post a Comment