जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

 भीड़ भरी सड़क पर वह अपनी बाइक को तेजी से दौड़ा रहा था. उससे ध्यान नहीं था कि ,अब चौराहा आ गया है जहां  चारों तरफ से ,गाड़ियां आती  और जाती हैं. अचानक बहुत सारे ब्रेक गाड़ियों के लगाए गए और एक गाड़ी से उछाल कर एक लड़का सामने गिरा और दूसरी गाड़ी उस पर से होती हुई आगे निकल गई और कुछ दूर जाकर रुक गई. जितने लोग सड़क पर थे ,मैं भी सड़क पर थी. हम सब के साथ हैं एक पल के लिए मानव थम सी गई . सभी दौड़कर उस हादसे की तरफ गए तो देखा वह लड़का जो तेज बाइक में था जमीन पर लहूलुहान पड़ा था खून से लथपथ. समझ में नहीं आ रहा था कि हम सब क्या करें ? उस लड़के की सांसे रुक चुकी थी.  बरबस मेरी आंखों से आंसू बहने लगे. मैंने तुरंत 108 में फोन किया. एंबुलेंस आ गई थी. दो चार लोग उस लड़के को उठाने में मदद कर रहे थे. लड़का अब नजरों के सामने से गायब हो चुका था. एक भाई साहब ने लड़की की जेब से फोन निकाल लिया था और 1,2 नंबर पर  कॉल करके इस हादसे के संबंध में बता दिया था. अभी हम लोग उस लड़के के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त ही कर रहे थे तभी रोती बिलखती उसकी मां और उसके परिवार के बहुत सारे सदस्य मित्र गण आदि आ चुके थे.. हम लोगों ने बताया कि आपके बेटे को हॉस्पिटल ले जाया जा चुका है आप लोग भी वही पहुंचे. रोती बिलखती मां अपने पति से लिपटकर बहुत जोर जोर से रोती हुई अपनी गाड़ी में बैठ कर चली गई. 
                        बच्चे लोग अपनी मनमानी तो कर लेते हैं लेकिन अपने पीछे ढेर सारे लोगों को ,अपने चाहने वालों को रोता बिलखते हुए  छोड़ कर चले जाते हैं. आखिर इतनी जल्दी क्यों रहती है उन्हें कहीं जाने की ? क्यों  वह लोग समय और स्थिति को देखकर, अपने सामने इतनी लंबी भीड़ को देखकर धीरे-धीरे गाड़ी नहीं चलाते ?  ऐसे बच्चे यह क्यों नहीं सोचते कि हमारे पीछे हमारा पूरा परिवार है ,जो हमें  बहुत प्यार करता है यदि हमें कुछ हो गया तो उनका क्या हाल होगा?  मेरे माता पिता मेरे जाने के बाद जीवित रह पाते हैं कि नहीं बच्चे यह भी नहीं सोचते और तेज रफ्तार से अपनी गाड़ी को चलाते हुए और दिवास्वप्न देखते हुए आगे बढ़ जाते हैं. जब नियम बना हुआ है कि ,आते हुए हमें बाएं तरफ से आना है और जाते हुए हमें दाएं तरफ से जाना है तो बच्चे इस नियम को फॉलो क्यों नहीं करते ? क्या बिगड़ जाता है उनका बड़ों की बात मानने से ? क्यों वह अपने आगे भविष्य के बारे में ठीक से सोच नहीं पाते  ?ठीक से निर्णय नहीं ले पाते और "जान" हथेली पर लेकर यहां ,वहां तेज रफ्तार से दौड़ के रहते हैं. शहर में आए दिन इस प्रकार के हादसे होते रहते हैं. सरकार टीवी के माध्यम से , एडवरटाइज के माध्यम से इस प्रकार के हादसों को रोकने की भरपूर कोशिश करती है .फिर भी लोग इन सब बातों को नजरअंदाज करके वही करते हैं जो उन्हें करना रहता है . आपने इच्छा अनुसार कार्य करके और अपनी सेफ्टी पर ध्यान न देकर लोग इस प्रकार के जानलेवा हादसों को जन्म देते हैं. समझ में नहीं आता कि क्या कहकर ऐसे लोगों को सुधारा जाए और उन्हें  उनकी "जान "का महत्व समझाया जाए. कहा जाता है कि "जान है तो जहान है" यह बात एकदम सही है. आप जीवित रहोगे तभी तो ,संसार के सारे मजो का स्वाद चक सकोगे. जब जीवित ही नहीं रहोगे तो "क्षणिक मजा किस काम का." कहीं जाने के पहले और अपनी गाड़ी स्टार्ट करने के पहले लोगों को इस बात के बारे में अवश्य सोचना और विचार ना चाहिए कि हमारे पीछे हमारा पूरा परिवार है जो ,हमारी बेताबी से रास्ता देख रहा है हमारे बच्चे हैं जो अपने आगामी भविष्य के लिए अपने भविष्य की नींव आप से ही रखवा ने के लिए. आपका बेताबी से रास्ता देख रहे हैं. आप जिस औरत को घर में छोड़कर जा रहे हो एक तो आपकी मां है जिसने आप को ,जन्म दिया है आपको शरीर दिया है ,आपको आत्मा दी है. वह आपके जाते  ही आपके वापस आने की राह देखने लगती है. ऐसे ही आपकी पत्नी है जो ,आपके साथ सात फेरे लेकर, सात जन्म तक साथ रहने की कसम खाकर ,आप से विवाह करके ,आपके घर में आपका इंतजार कर रही हैं कि ,आप कब जल्दी वापस आएंगे. आप तेज रफ्तार में कोई भी वाहन चलाते समय यह सब क्यों नहीं सोचते कि, आपके जाने के बाद इन सब का क्या होगा ? क्या करेंगे आपके पीछे लोग ? कैसे अपना घर चलाएंगे यह सब लोग ? कहीं ऐसा तो नहीं यह ने अपना जीवन चलाने के लिए आपके पीछे कुछ गलत करना पड़े ? तेज गाड़ी चलाते समय हर गाड़ी  चलाने वाले को यह अवश्य सोचना चाहिए कि आप ही उनके जीवन के एकमात्र सहारा हो. किसी भी हादसे में एक बार जीवन समाप्त हो जाने के बाद वह दोबारा नहीं मिलता. खोई हुई जिंदगी दोबारा नहीं मिलती . इसका आप लोग ध्यान अवश्य रखा करें कि, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा.

Comments

  1. जैसे आप अपने लोगों को प्यार करते हो ,वैसे ही मैं तो कहूंगी उससे भी ज्यादा आप लोगों को अपने आप से प्यार करना चाहिए .और सदैव ऐसा करना चाहिए जिससे आप जीवित बने रहो.

    ReplyDelete
  2. जिंदगी बेशकीमती है .इसे बचा कर चलो.

    ReplyDelete

Post a Comment